Barnala Theft 9 Tubewells News Update | बरनाला में 9 ट्यूबवेल में चोरी: किसान बोले- फसलों का आखिरी पानी दे का समय, खराब हो रही – Barnala News

अमला सिंह वाला गांव में ट्यूबवेल में चोरी।

बरनाला के अमला सिंह वाला गांव में किसानों को बड़ा झटका लगा है। चोरों ने रात के समय 9 किसानों के ट्यूबवेल की केबल तार चोरी कर लीं। यह चोरी लुधियाना-बरनाला मुख्य मार्ग पर स्थित ड्रेन की पटरी के पास हुई है।

.

भारतीय किसान यूनियन डकौदा के ब्लॉक अध्यक्ष नानक सिंह ने बताया कि चोरों ने कुल 200 फीट से ज्यादा की केबल चुराई। दर्शन सिंह से 30 फीट, दारा सिंह से 35 फीट, गुरमेल सिंह से 20 फीट, अमनदीप सिंह से 25 फीट, गुरमेल कौर से 25 फीट, नछत्तर सिंह से 30 फीट, हरमेल सिंह की दो मोटरों से 70 फीट और महिंदर सिंह से 20 फीट केबल चोरी हुई है।

किसानों को चोरी का पता सुबह तब चला जब वे खेतों में गए। यह समय गेहूं की फसल को आखिरी पानी देने का है। केबल चोरी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस तरह की चोरियां लगातार बढ़ रही हैं। ठुल्लीवाल थाना की एसएचओ किरणजीत कौर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है।