Barnala Sanitation Worker Daughter Dilpreet Kaur Tops Punjab Board 8th Class News Update | बरनाला में सफाई कर्मचारी की बेटी ने किया टॉप: 8वीं बोर्ड में पंजाब में 12वां स्थान; रोजाना 10 घंटे की पढ़ाई का नतीजा – Barnala News

दिलप्रीत कौर ने जिले में किया टॉप। पिता जगदेव सिंह स्कूल की सफाई करते।

बरनाला के एक सरकारी स्कूल में सफाई कर्मचारी की बेटी दिलप्रीत कौर ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 8वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। दिलप्रीत ने पूरे पंजाब में 12वां और बरनाला जिले में पहला स्थान हासिल किया है। गांव फरवाही के सरकारी सेक

.

दिलप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। उसने बताया कि वह रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल की प्रिंसिपल निदा अल्ताफ ने कहा कि सरकारी स्कूल निजी स्कूलों से किसी मायने में कम नहीं हैं। सरकारी स्कूलों की शिक्षा बच्चों को मेरिट सूची में ला रही है। दिलप्रीत की इस उपलब्धि से स्कूल और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

पायलट बनने का सपना देखने वाली दिलप्रीत के पिता ने भावुक होकर कहा कि वे अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करेंगे। स्कूल के शिक्षकों ने दिलप्रीत को गले लगाकर बधाई दी। दिलप्रीत ने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करती रहेगी।

स्कूल टीचर्स ने दिलप्रीत को बधाई दी।

स्कूल टीचर्स ने दिलप्रीत को बधाई दी।

पायलट बनना चाहती दिलप्रीत कौर दिलप्रीत ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और स्कूल में सफाईकर्मी भी हैं। वह अपने माता-पिता को इससे भी बड़े पद पर देखना चाहती है। इसलिए वह मेहनत और पढ़ाई करके अपने माता-पिता के हर सपने को पूरा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेरिट सूची में अपना नाम बरकरार रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह पायलट बनना चाहती हैं और कड़ी मेहनत करके इस सपने को पूरा करेंगी।

इस अवसर पर दिलप्रीत कौर के पिता जगदेव सिंह ने कहा कि उनकी बेटी मेरिट सूची में आई है। वे इस बात से बहुत खुश हैं और अपनी बेटी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह फरवाही गांव के एक स्कूल में सफाई कर्मचारी हैं और उनकी बेटी भी उसी स्कूल में पढ़ती है। जैसे ही लड़की को इस उपलब्धि के बारे में पता चला, वह खुशी से फूट-फूट कर रोने लगी।

उन्होंने कहा कि स्कूल के अध्यापकों ने बहुत मेहनत की है और अच्छी पढ़ाई के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पायलट बनना चाहती है और वह इस लक्ष्य तक पहुंचने में उसकी हरसंभव मदद करेंगे।