![]()
संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक प्रदर्शन का ऐलान किया।
बरनाला में आज संयुक्त किसान मोर्चा की तालमेल समिति की बैठक हुई। बैठक में किसान नेताओं ने 28 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां और रमिंदर सिंह पटियाला ने बताया कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर पंजाब सरक
.
किसान देश के सभी डीसी कार्यालयों के सामने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसकेएम गैर-राजनीतिक और किसान मजदूर समिति ने भी इन प्रदर्शनों में शामिल होने की सहमति दी है। किसान नेताओं ने शंभू व खनौरी बॉर्डर पर गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है।
किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से किसानों के नुकसान हुए सामान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वापसी और चोरी हुए सामान की भरपाई की मांग भी रखी है। गौरतलब है कि एसकेएम गैर-राजनीतिक और किसान मजदूर कमेटी के नेता किसी जरूरी काम के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके।












