Barnala Dhuri Police Arrests Two Robbers Businessman Attack Case | बरनाला में लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार: व्यापारी से लैपटॉप और नकदी लूटने की कोशिश, दोनों की सीसीटीवी से हुई पहचान – Barnala News

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

पंजाब के संगरूर जिले में धूरी पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक व्यापारी पर हमला कर उन्हें लूटने की कोशिश की थी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंची।

.

जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान हरचरणपुरा गांव के गगन उर्फ नवी कातीया और धूरी के रहने वाले वरिंदर बंटी के रूप में हुई है। घटना माल गोदाम रोड पर हुई, जब व्यापारी सौरव गर्ग अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे।

लैपटॉप और नकदी से भरा स्कूटर छीनने की कोशिश

पाठशाला रोड पर पहुंचते ही दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लैपटॉप और नकदी से भरा स्कूटर छीनने की कोशिश की। इस हमले में सौरव गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन आरोपी लूट में सफल नहीं हो पाए।

दोनों पर पहले मामले दर्ज

धूरी सिटी के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। गगन के खिलाफ पहले से चार और वरिंदर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे, जिसकी मदद से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।