बरनाला में प्रदर्शन कर सीएम मान का पुतला फूंकते कांग्रेसी नेता।
पंजाब के बरनाला जिले में कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन में बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों
.

बरनाला में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।
गलत शब्द लिखे जाने का मुद्दा उठाया
वहीं कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी कमिश्नर टी बैनिथ को राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मान ने राहुल गांधी पर अनुचित टिप्पणी की है। उन्होंने इसके लिए सीएम से माफी की मांग की है। साथ ही नेताओं ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर गलत शब्द लिखे जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।











