Bahadurgarh Bamdoli Shooting Case Illegal Weapons Recovered | बहादुरगढ़ में अवैध हथियार-तीन जिंदा कारतूस बरामद: कहासुनी में युवक को मारी गोली, पुलिस रिमांड में किया खुलासा, भेजा जेल – bahadurgarh (jhajjar) News

बहादुरगढ़ के बामडौली में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण से एक और अवैध हथियार व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने मामूली कहासुनी में एक युवक को गोली मार दी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामला 17 मार्च का है। बामडौली के रहने वाले विक्रम ने पुलिस को बताया कि प्रवीण ने कहासुनी के बाद अवैध हथियार से विक्रम के भाई अक्षय को गोली मार दी थी।

पहले अवैध हथियार और खाली खोल बरामद

उप निरीक्षक रामपाल की टीम ने आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया। पहले वारदात में प्रयोग किया गया अवैध हथियार और एक खाली खोल बरामद किया गया। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और अवैध हथियार और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।