सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं खाना बनाते हुए फाईल फोटो।
चरखी दादरी अनाज मंडी में पहली बार अटल किसान मजदूर कैंटिन शुरू होगी। मुख्य प्रशासक हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग (HSAM) बोर्ड पंचकुला द्वारा इसको लेकर स्वीकृति दे दी गई है। शुरुआत में यह अस्थाई पर शुरू होगी और जिसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया
।
निकाय चुनाव के चलते कैंटिन खोलने के 20 फरवरी को जारी पत्र पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद द्वारा राज्य चुनाव आयोग हरियाणा में आपत्ति जताए जाने के बाद वापस ले लिया गया था। जिसके बाद कैंटिन खुलने की प्रक्रिया अटक गई थी लेकिन दादरी में निकाय चुनाव थे जिसके चलते कैंटिन शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है और जल्द शुरू होने की संभावना है।
20 फरवरी को जारी हुआ था पत्र
एचएसएएम बोर्ड द्वारा बीते 20 फरवरी को एक पत्र जारी किया गया था। जिसमें चरखी दादरी सहित हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में एडिशनल अटल किसान-मजदूर कैंटिन खोलने की बात कहीं गई थी। इन मंडियों में किसानों,आढ़तियों व दूसरे लोगों को 10 रुपए प्रति थाली के हिसाब से भोजन मुहैया करवाया जाना था। इन सभी मंडियों में 12 मार्च तक कैंटिन शुरू करवाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निकाय चुनाव के चलते इस पत्र को वापस लिया गया और कैंटिन खोलने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई । जिसके चलते अटल किसान मजदूर कैंटिन के लिए संबंधित मंडियों में लोगों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि दादरी जिले में चुनाव नहीं थे जिसके चलते दोबारा से यहां कैंटिन शुरू करने के निर्देश जारी कर स्वीकृति दी गई जिसके बाद से यहां प्रक्रिया शुरू हुई और दादरी मंडी में जल्द यह कैंटिन शुरू होगी।

दादरी अनाज मंडी स्थित किसान विश्रामगृह जहां कैंटिन शुरू होगी।
अस्थाई तौर पर होगी शुरू दादरी मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने बताया कि आगामी सोमवार या मंगलवार तक कैंटिन को शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंटिन के लिए यहां भवन नहीं बना है। जिसके चलते अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह के हॉल में इसे अस्थाई तौर पर शुरू करवाया जाएगा। भवन के लिए डिमांड व जगह चयनित कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जा चुका है भवन तैयार होने के बाद वहां पर कैंटिन संचालित होगी।
7 लाख का बजट जारी दादरी मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार ने बताया कि अटल किसान मजदूर कैंटिन शुरू करवाने के लिए विभाग द्वारा 7 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। इस राशि से बर्तन, गैस सिलेंडर व दूसरा सामान खरीदा जाना है। इसके लिए गठित कमेटी सामान खरीदेगी जिसके बाद यहां कैंटिन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

दादरी अनाज मंडी
सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं तैयार करेंगी खाना मार्केट कमेटी सचिव के अनुसार अटल किसान मजदूर कैंटिन में सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं खाना तैयार करेंगी। इनको प्रति प्लेट 25 रुपए मिलेंगे। जिसमें 10 रुपए का कूपन कटेगा जिसका वहन खाना खाने वाला किसान, मजदूर वहन करेगी जबकि 15 रुपए की सब्सिडी मार्केट कमेटी की ओर से वहन की जाएगी। उन्होंने बताया कि कैंटिन में कम से कम 200 प्लेट प्रतिदिन की होंगी।

मार्केट कमेटी सचिव विजय कुमार।
आफताब अहमद ने दर्ज करवाई थी आपत्ति
कांग्रेस के नूहं से विधायक एवं पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने इस बारे में राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि यह प्रदेश में चल रहे नगर निगम चुनावों के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया और बोर्ड ने 20 फरवरी के पत्र को वापस लिया था।

दादरी अनाज मंडी में सरसों उतारते श्रमिक।
इन मंडियों में खुलनी थी कैंटीन
बोर्ड द्वारा फरवरी में जारी पत्र के अनुसार चरखी दादरी सहित प्रदेश की 40 अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू होनी थी। जिसमें अंबाला कैंट, चरखी दादरी, फरीदाबाद, बल्ल् भगढ़, तिगांवा, मोहाना, जाखल, रतिया, भटू कलां, भूना, सोहना, हिसार, उकलाना, बास, फतेहपुर पुंडरी, सीवन, पाई, राजौंद, जुंडला, कुंज पुरा, निगढू, शाहाबाद, बबीन, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, तावडू, नारनौल, नांगल चौधरी, हसनपुर, पलवल, हथीन, इसराना, कोसली, महम, ढींग, ऐलनाबाद, रानिया, मस्तफाबाद, रादौर, सढौरा आदि शामिल थे।












