Home Himachal शिमला के लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम’ समारोह, राज्यपाल...

शिमला के लोक भवन में स्वतंत्रता दिवस पर ‘एट होम’ समारोह, राज्यपाल ने किया अतिथियों का स्वागत

August 16, 2026 Fact Recorder

Himachal Desk: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शिमला स्थित लोक भवन में पारंपरिक ‘एट होम’ (स्नेह मिलन) समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता ने समारोह की मेजबानी करते हुए सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

समारोह में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, विधायक बलबीर सिंह वर्मा, विभिन्न आयोगों, बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में शिमला नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस और सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक तथा शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह ने देशभक्ति और सौहार्द का संदेश दिया।