![]()
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी।
पंजाब के बरनाला में पुलिस ने हथियारों से लैस पांच सदस्यीय लूट गिरोह को गिरफ्तार किया है। गिरोह डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। गिरोह के मुख्य सरगना के खिलाफ पहले कई मामले दर्ज हैं।
.
तपा मंडी के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी सरफराज आलम के निर्देश पर की गई। एसएसपी के नेतृत्व में क्षेत्र में गैंगस्टरों, अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
यात्री और व्यापारियों को करते थे टारगेट
रुड़के कलां थाने के एसएचओ गुरमेल सिंह की टीम ने गिरोह को हथियारों समेत पकड़ा। गिरोह का मुख्य सरगना जगसीर सिंह उर्फ जग्गा है। जगसीर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह का मुख्य टारगेट क्षेत्र में आने वाले यात्री और व्यापारी थे। जगसीर पर अपहरण, डकैती और जबरन वसूली के मामले दर्ज हैं।
कारतूस और एयर गन बरामद
पुलिस ने आरोपियों से एक देसी 32 बोर पिस्तौल बरामद की है। इसके अलावा दो जिंदा कारतूस, एक एयर गन और एक लोहे की कृपाण भी मिली है। एक लोहे की साइकिल भी बरामद हुई है। डीएसपी के अनुसार, गिरोह के रिमांड के दौरान कई और अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।












