Amritsar, Punjab Special DGP, Shashi Prabha Dwivedi | Central Jail Iinspection | अमृतसर जेल में स्पेशल डीजीपी का दौरा: एक महीने में 75 मोबाइल बरामद, कैदियों से पूछताछ और व्यवस्थाओं का जायजा लिया – Amritsar News

अमृतसर केंद्रीय जेल का निरीक्षण करते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी और अन्य पुलिस अधिकारी।

पंजाब की स्पेशल डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी ने मंगलवार को अमृतसर केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से पूछताछ की और जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में जेल से 75 मोबाइल और 37 सिम कार्

.

निरीक्षण के दौरान स्पेशल डीजीपी के साथ पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी द्विवेदी ने बताया कि यह निरीक्षण पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम का हिस्सा है। इस मुहिम के तहत लगातार कासों ऑपरेशन, रेड और औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है।

मोबाइल पहुंचने के तरीकों का खुलासा डीजीपी ने जेल में मोबाइल पहुंचने के तरीकों का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि अधिकतर मोबाइल या तो जेल की दीवार के ऊपर से फेंके जाते हैं या फिर मुलाकातियों के माध्यम से अंदर पहुंचाए जाते हैं। कैदियों को जेल में उन जगहों की जानकारी होती है जहां मोबाइल जैमर काम नहीं करते। वे इन्हीं स्थानों पर जाकर फोन का प्रयोग करते हैं।

पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी।

पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए डीजीपी शशी प्रभा द्विवेदी।

नशे की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जैमर की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जेल प्रशासन और पुलिस विभाग मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए कार्य कर रहे हैं। नियमित जांच और कड़ी निगरानी से स्थिति में सुधार हो रहा है।