वुमन्स डे पर Alia Bhatt को मिला खास सरप्राइज, बेटी Raha Kapoor ने पापा संग बनाया प्यारा कार्ड

09 मार्च 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Bollywood Desk:  International Women’s Day के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Alia Bhatt को बेहद खास और दिल छू लेने वाला तोहफा मिला। यह गिफ्ट किसी और ने नहीं बल्कि उनकी बेटी Raha Kapoor ने पापा Ranbir Kapoor के साथ मिलकर तैयार किया।

दरअसल, 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें हाथ से बनाया गया एक प्यारा सा कार्ड नजर आया। इस कार्ड को राहा ने रणबीर कपूर की मदद से खास अपनी मम्मी के लिए बनाया था।

इस फोटो को शेयर करते हुए आलिया ने एक भावुक मैसेज भी लिखा। उन्होंने कहा कि शायद सबसे खूबसूरत चीज जो हम अपनी बेटियों को सिखा सकते हैं, वह है खुद को जानना, खुद पर भरोसा करना और अपने बनने की प्रक्रिया को सेलिब्रेट करना।

सोशल मीडिया पर आलिया की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इस प्यारे सरप्राइज को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में Alia Bhatt ने BAFTA Awards 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके लुक और स्टाइल की खूब चर्चा हुई। आने वाले समय में वह Alpha और Love & War जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

वहीं Ranbir Kapoor अपनी मेगा बजट फिल्म Ramayana की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है