मुंह छुपाता हुआ नजर आया आरोपी सुखप्रीत।
अबोहर में रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को नशीली पदार्थ का सेवन करते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान पकी टिब्बी गांव के 19 वर्षीय सुखप्रीत के रूप में हुई है। घटना शाम साढ़े 5 बजे की है। सुखप्रीत मलोट से नशीला पदार्थ लेकर ट्रेन से
.
रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद वह एक सुनसान जगह पर चिट्टे का इंजेक्शन लगाने लगा। इसी दौरान कुछ ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया। लोगों ने तुरंत युवक को पकड़ लिया और सिटी वन पुलिस को सूचना दी। मौके पर एएसआई काला सिंह पहुंचे।

आरोपी से बरामद हुआ इंजेक्शन और अन्य सामान।
पुलिस ने आरोपी के पास से इंजेक्शन, पर्स और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस के अनुसार, ऐसे नशेड़ी युवक अक्सर शहर में असामाजिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।











