Abohar Canal Person Body Found News Update | अबोहर में मिला व्यक्ति का शव: नहर में बहता दिखा, एक दिन पहले हुआ लापता – Abohar News

अबोहर में शनिवार सुबह नहर से एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गांव रायपुरा के 40 वर्षीय राम कुमार के तौर पर हुई। राम कुमार एक बच्चे के पिता थे और मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

.

घटना की जानकारी के अनुसार, राम कुमार शुक्रवार को लापता हो गए थे। उनकी बाइक, पर्स और जूते गांव काला टिब्बा के पास नहर किनारे मिले थे। परिजन तभी से उनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव धर्मपुरा और रुकनपुरा के बीच से गुजरती नहर में उनका शव मिला।

सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और शव को नहर से बाहर निकलवाया। समिति के सदस्यों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।