A Person, Died, Accident, Collision, Two Bikes, Narnaul, Atali, Police Station, Village Bochadia, Death, Body, Post mortem, Mahendergarh-Narnaul News, Crime News | नारनौल में दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौत: गांव में मृतक के घर से थोड़ी दूरी पर ही हुआ हादसा – Narnaul News

हरियाणा के नारनौल में अटेली थाना क्षेत्र के गांव बोचड़िया में एक बाइक ड्राइवर ने दूसरे बाइक ड्राइवर को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के बेटे की शिकायत पर दूसरे बाइक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर शव

अटेली थाना पुलिस में दी शिकायत में गांव बोचड़िया निवासी सत्येंद्र ने बताया कि वह सीहमा गांव में एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्य करता है। गत 10 अप्रैल को करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठा था। उसका पिता महेंद्र सिंह बाइक लेकर कहीं जा रहे थे। उसके पिता जब बाइक को लेकर गांव कि तरफ मुड़ रहे थे कि इतनी देर में सामने से एक बाइक ड्राइवर अपनी मोटरसाइकिल को बड़ी तेज लापरवाह तरीके से चलाकर लेकर आया। उस बाइक के ड्राइवर ने उसके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसके पिता महेंद्र सिंह उछलकर तीन फुट सर के बल जा गिरे।

परिजनों के सामने हुआ हादसा

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि हादसे के दौरान वह और उसके परिवार के सदस्य सामने से देख रहे थे। उसके बाद उसके परिवार के लोगों ने दौड़कर देखा। उन्होंने उनको उठाया। जहां पर देखा कि उसके पिता को सर व कमर में चोट लगी हुई थी। उसके बाद उसके पिता को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चोट ज्यादा लगने के चलते उसके पिता को जयपुर लेकर जाया गया। जयपुर के अस्पताल में दाखिल करते ही उसके पिता की मौत हो गई। अटेली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।