A high speed car hit two bike riders, injuring them | तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी टक्कर, घायल – Ludhiana News

लुधियाना| मंगली टांडा रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में महेंद्र सिंह और उसका दोस्त रिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

.

शिकायतकर्ता बलजिंदर सिंह निवासी जीवनपुर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक गांव जा रहे थे। थाना मेहरबान के जांच अधिकारी थानेदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक हैप्पी सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।