Home Sports IPL 2025 Mumbai Indians Squad; Suryakumar Yadav | Jasprit Bumrah Pandya |...

IPL 2025 Mumbai Indians Squad; Suryakumar Yadav | Jasprit Bumrah Pandya | सूर्यकुमार यादव CSK के खिलाफ MI की कप्तानी करेंगे: कप्तान पंड्या पर एक मैच का बैन है; चोट की वजह से बुमराह भी नहीं खेलेंगे

स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सूर्या टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं। - Dainik Bhaskar

सूर्या टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान हैं।

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के साथ करेगी। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव करेंगे।

हार्दिक पर एक मैच का बैन लगा हुआ है। यह बैन पिछले सीजन में MI के आखिरी मैच में स्लो ओवर रेट के कारण लगा था। इसे इस सीजन के मुंबई टीम के पहले मैच में लागू किया गया है।

हालांकि अगले मुकाबले से पंड्या फिर टीम की कमान संभाल लेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लीग के शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी को टीम के लिए चुनौती बताया है।

सूर्या को कप्तान बनाने की जानकारी हार्दिक ने दी सूर्या को कप्तानी सौंपने की यह जानकारी खुद हार्दिक ने ही दी है। उन्होंने हेड कोच महेला जयवर्धने के साथ बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

इसी दौरान पंड्या ने कहा, सूर्या इस समय भारतीय टी-20 टीम का कप्तान है। ऐसे में मेरी गैरमौजूदगी में वही कप्तानी के लिए सही उम्मीदवार भी है।

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने की यह फोटो 19 मार्च के प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने की यह फोटो 19 मार्च के प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

बुमराह अभी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब कर रहे- जयवर्धने जयवर्धने ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बुमराह अभी बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में रिहैब कर रहे हैं। हमें उनके बारे में फीडबैक का इंतजार करना होगा। फिलहाल सब ठीक चल रहा है

वे दिन-प्रतिदिन रिकवर कर रहे है। वे अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन उनका नहीं खेलना टीम के लिए एक चुनौती है।

बुमराह ऑस्ट्रेलिया में BGT के आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। लोअर बैक इंजरी के चलते बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए थे।

MI के पहले 2 मैच चेपॉक और अहमदाबाद में IPL-2025 की शुरुआत 22 मार्च को कोलकाता में होगी। इस सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में अभियान की शुरुआत करेगी। फिर 29 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस (GT) से खेलेंगे।

MI का पहला घरेलू मैच 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से लखनऊ में और 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से मुंबई में खेलेगी।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढे़ं…

चहल-धनश्री के तलाक पर फैसला कल:5 करोड़ में सेटेलमेंट, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैमिली कोर्ट का आदेश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक याचिका पर कल फैसला करने का आदेश फैमिली कोर्ट को दिया है। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें IPL में हिस्सा लेना है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…