Sonipat: Man Arrested for Raping Minor Girl in Kundli Area | सोनीपत में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म: मां बोली- बेटी को झूठी बातों में फंसाया; यूपी का युवक गिरफ्तार, जेल भेजा – Gohana News

सोनीपत में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने इसको लेकर थाना कुंडली में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी। दूसरी तरफ क्राइम यूनिट वेस्ट सोनीपत की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार, सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक नाबालिग बेटी है। पास मे ही रहने वाले एक युवक अवधेश की बेटी के साथ बोलचाल थी। युवक ने उसकी बेटी को झूठी बातों में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग बेटी से रेप किया। उसको इसका पता चला तो 12 मार्च को इसकी शिकायत कुंडली थाना में दी गई।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय सहिंता की धाराओं व पोक्सो अधिनियम के तहत थाना कुण्डली में अभियोग दर्ज किया था। दूसरी तरफ थाना कुंडली की अनुसंधान टीम में नियुक्त महिला उप निरीक्षक रानी ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए नाबालिग लड़की के कोर्ट के आदेशानुसार मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। उसकी मेडिकल जांच भी कराई, जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि की गई।

साथ ही महिला विशेषज्ञ व लीगल ऐड से लड़की की काउंसलिंग करवाई। दूसरी तरफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अवधेश निवासी हरदोई UP हाल किरायेदार कुण्डली सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया हैl गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है l