Employee public assembly DC office Karmaveer Sivach Rohtak Haryana | रोहतक डीसी ऑफिस पर कर्मचारियों ने लगाई जन-असेंबली: हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने की मांग, बोले- विसंगति दूर हो – Rohtak News

डीडीपीओ राजपाल चहल को ज्ञापन देते सर्व कर्मचारी संघ के सदस्य।

रोहतक जिले में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने डीसी ऑफिस के बाहर कर्मचारी जन असेंबली का आयोजन किया। असेंबली के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को जनता के समक्ष रखा और उनसे सुझाव भी मांगे।

जन असेंबली के दौरान जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच व जिला सचिव मनजीत पांचाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन है। बार-बार कर्मचारियों को आंदोलन कर सड़कों पर उतरना पड़ता है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं लेती। हर बार कर्मचारियों को कोरे आश्वासन मिलते है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।

डीसी ऑफिस के बाहर जन असेंबली में संबोधित करते कर्मचारी नेता।

डीसी ऑफिस के बाहर जन असेंबली में संबोधित करते कर्मचारी नेता।

हरियाणा का अलग वेतन आयोग हो गठित कर्मचारी नेताओं ने जन असेंबली में हरियाणा का अलग से वेतन आयोग का गठन करने की मांग की। इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कर्मचारियों ने इस आयोग के लोगों को फायदे बताए और इसे जनसंगठनों से पास करवाते हुए इसका ज्ञापन डीसी के माध्यम से हरियाणा सरकार को भेजा। ज्ञापन लेने के लिए डीडीपीओ राजपाल चहल मौके पर पहुंचे।

जन असेंबली में कर्मचारियों ने ये रखी मांग जन असेंबली के दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि हरियाणा का अलग से वेतन आयोग का गठन होना चाहिए। वेतन आयोग गठन होने तक 5000 रुपए अंतरिम राहत दी जाए। वेतन विसंगति दूर होनी चाहिए, पुरानी पेंशन बहाल करें, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए।

जन असेंबली में कर्मचारियों को आश्वासन देते डीडीपीओ राजपाल चहल।

जन असेंबली में कर्मचारियों को आश्वासन देते डीडीपीओ राजपाल चहल।

जन असेंबली में इन विभागों के कर्मचारी हुए शामिल कर्मचारियों की जन असेंबली के दौरान बिजली विभाग, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, हरियाणा रोडवेज, सीटू, नागरिक मंच, किसान सभा, महिला जनवादी संगठन, हेमसा, हुडा विभाग एवं सामाजिक संगठन के व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी ने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।