कार्यकारिणी के गठन के बाद एक साथ पदाधिकारी व सदस्य।
हरियाणा के झज्जर में आज पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के दर्जनों कर्मचारियों ने मिलकर जिले की पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया। गठन करते ही संगठन की ओर से प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया गया। संगठन की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक
।
पब्लिक हेल्थ कर्मचारी संघ की झज्जर जिले की कार्यकारिणी गठित की गई है। कार्यकारिणी में सुमित कुमार को अध्यक्ष तो अजीत लकड़िया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी का गठन होते ही झज्जर में कर्मचारियों ने बीएमएस के कर्मचारियों के साथ मिलकर जिला सचिवालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है।

कार्यकारिणी गठन के दौरान बैठक करते पब्लिक हेल्थ कर्मचारी।
कल जिला मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
महामंत्री विनोद शर्मा ने संगठन को प्रदेश भर में मजबूत करने पर जोर दिया और कहा कि विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों को संगठन के साथ जोड़े जाने की आवश्यकता है। वही संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष चांद राम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है। मजदूरों की आवाज को बुलंद करता है और उनके अधिकारों की रक्षा करता है।
कार्यकारिणी के जिला प्रेस सचिव श्याम अहलावत ने कहा कि मजदूर संघ मांगों और उनके हकों के लिए लगातार आवाज उठाता रहा है और कल मंगलवाल को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।












