Kurukshetra Government School Watchman Hanged Himself | Kurukshetra News | कुरुक्षेत्र में सरकारी स्कूल के चौकीदार ने फंदा लगाया: जामुन के पेड़ पर लटका मिला; छुट्‌टी के बाद की घटना; अकेला रहता था फूला – Kurukshetra News

15 साल से स्कूल में रह रहा था फूला राम।

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में सरकारी स्कूल के चौकीदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। चौकीदार का शव खेत में जामुन के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने

स्कूल में ही रहता था चौकीदार

पुलिस के मुताबिक, फतुपुर गांव का रहने वाला फूला राम (52) अरुणाय गांव के सरकारी स्कूल में बतौर चौकीदार तैनात था। फूला राम करीब 15 साल से स्कूल में ही रह रहा था। स्कूल की छुट्टी के समय तक वह स्कूल में ही मौजूद था। करीब साढ़े 3 बजे छज्जूपुर रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसकी सूचना उसने पुलिस और ग्रामीणों को दी।

छुट्‌टी के बाद गमछे से पेड़ पर लगाया फंदा।

छुट्‌टी के बाद गमछे से पेड़ पर लगाया फंदा।

गमछे के साथ लगाया फंदा

फूला राम ने खेत में जामुन के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने फूला राम के परिजनों को सूचित कर दिया है। फूला राम के बच्चे फतुपुर में रहते हैं।