Home Breaking बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था परिवार, वापसी पर उड़े...

बेटी की शादी के कार्ड बांटने गया था परिवार, वापसी पर उड़े होश!

7 March 2025: Fact Recorder

बस्ती दानिशमदां के न्यू रसीला नगर में एक शादी वाले घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिस समय चोरी हुई उस समय परिवार शादी के कार्ड बांटने के लिए गया हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने इस बाबत पुलिस को सूचित किया और थाना 5 की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।

जानकारी के मुताबिक नरिंदर कौर पत्नी जसवंत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 21 मार्च को होने वाली है। इस सिलसिले में वह बीते दिन घर से बाहर कार्ड बांटने गई थी और बाकी पारिवारिक सदस्य रिश्तेदार के घर गए थे। आज घर वापस आने पर देखा चोर घर का दरवाजा तोड़ कर भीतर दाखिल हुए और घर से सोने की चेन तथा टॉपस सहित अन्य सामान ले गए।