Home Breaking Mahila Samridhi Yojana: 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन कब से? जानें डिटेल

Mahila Samridhi Yojana: 2500 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन कब से? जानें डिटेल

5 March 2025: Fact Recorder

Mahila Samridhi Yojana: महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक तौर पर सहायता देना है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की सहायता देना शुरू करेगी। जल्द ही दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में महिलाओं के लिए पिटारा खोला। जिसमें जीत के बाद महिला समृद्धि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया गया। सरकार अब इस वादे को पूरा करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही इस योजना को 8 मार्च से लागू करने का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने इस योजना को लागू करने को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं। किसी भी वक्त सीएम रेखा गुप्ता इसका ऐलान कर सकती हैं। जानिए इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू किए जा सकते हैं।

8 मार्च से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?

जब से दिल्ली में नई सरकार बनी है, तभी से महिला समृद्धि योजना को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसको लेकर रेखा गुप्‍ता सरकार पूरी तैयारी कर चुकी है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च से इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया था, तभी से इसके रजिस्ट्रेशन भी शुरू किए जा सकते हैं। इसको लेकर जल्द ही कोई आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है।

किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?

महिला समृद्धि योजना में केवल वही महिलाएं शामिल होंगी, जो आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से आती हैं। उनकी पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम हो। इसके अलावा वह दूसरे राज्यों की निवासी न हों। यानी दिल्ली में जो भी महिलाएं वह दिल्ली की वोटर होनी चाहिए। इस योजना में उन महिलाओं को शामिल नहीं किया जाएगा, जिनके परिवार से कोई सदस्य टैक्स पेयर हो।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

इस योजना में अप्लाई करने के लिए एड्रेस प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, दिल्ली के निवासी होने के प्रूफ के लिए रेसिडेंस प्रूफ, बैंक खाते की डिटेल, आय का प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन की जानकारी आधिकारिक तौर पर 8 मार्च से पहले मिलने की संभावना है।