Hindi English Punjabi

Baba Ramdev जिस घोड़े के साथ दौड़े वो किसका? बिहारी टार्जन के बारे में भी जानें

19 Feb 2025: Fact Recorder
Baba Ramdev Viral Video: योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक सफेद रंग के घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस वीडियो को क्यों बनाया गया है।

योग गुरु स्वामी रामदेव (Baba Ramdev) की फिटनेस देख हर कोई दंग रह जाता है। करीब 59 साल के रामदेव 25 साल के जवान व्यक्ति को पछाड़ने का दम रखते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्वामी छाए हुए हैं, जिनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार के लिए जाना जाने वाला घोड़ा भी रामदेव से पीछे रह गया जिसे देख सभी चौंक गए। हर कोई यही सोच रहा है कि इस उम्र में भी कोई इतनी तेज कैसे दौड़ सकता है और उनमें ये पावर आई कैसे जिसका स्वामी रामदेव ने जवाब दिया। अब ये जान लेते हैं कि वो जिस घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं वो किसका है और बिहारी टार्जन कौन हैं?

कौन हैं बिहारी टार्जन

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि बिहारी टार्जन कौन हैं? दरअसल बिहार के रहने वाले राजा यादव को बिहारी टार्जन के नाम से जाना जाता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले राजा बाबू अपने लुक और बॉडी की वजह से खबरों में छाए रहते हैं। उनका सपना है कि वो ओलंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलाएं।

किसका है घोड़ा

बाबा रामदेव जिस घोड़े के साथ रेस लगा रहे हैं उन्होंने उसे पछाड़ दिया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चला है कि ये घोड़ा बाबा रामदेव का ही है या फिर कोई प्रोफेशनल है। लेकिन इस बात हैरानी सभी को है कि कैसे 59 की उम्र में भी उन्होंने घोड़े को मात दे दी है।