पंजाब: 27 Nov 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान गए सिख श्रद्धालुओं के जत्थे में से तीन श्रद्धालुओं के ला*पता होने की खबर सामने आई है। तीनों श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालुओं का जत्था 22 नवंबर को ननकाना साहिब पहुंचा था। 23 और 24 नवंबर को सभी श्रद्धालु ननकाना साहिब में मौजूद थे। लेकिन 25 नवंबर की सुबह जब जत्था पंजा साहिब के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहा था, तो तीनों श्रद्धालु वहां नहीं मिले।
इस धार्मिक यात्रा के लिए कुल 2,339 श्रद्धालु पाकिस्तान गए थे। लापता हुए तीनों श्रद्धालुओं की पहचान बक्कर सिंह, विक्रमजीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
ला*पता श्रद्धालुओं का विवरण:
- बक्कर सिंह, पुत्र गुरदास राम, निवासी खोखेवाल, फिल्लौर, जालंधर।
- विक्रमजीत सिंह, पुत्र कुंदन, निवासी गुरु नानक कॉलोनी, तरनतारन।
- हरप्रीत सिंह, पुत्र कंवलजीत सिंह, निवासी सुल्तानविंड, अमृतसर।













