Home Himachal अंडर-18 पुरूष कबड्डी स्पर्धा के लिए 24 नवंबरको बिलासपुर में होंगे ट्रायल

अंडर-18 पुरूष कबड्डी स्पर्धा के लिए 24 नवंबरको बिलासपुर में होंगे ट्रायल

मंडी, 21 नवंबर 2026 Fact Recorder

National Desk :     युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2026 के लिए 24 नवंबर, 2026 को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में पुरुष वर्ग कबड्डी (अंडर-18) स्पर्धा के चयन के लिए प्रशिक्षण ट्रायल का आयोजन किया जा  रहा है। ट्रायल का समय  प्रातः 10.00 बजे से रखा गया है।

विभाग के अतिरिक्त निदेशक गौरव महाजन ने आज यहां बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ियों के लिए मानदण्ड निर्धारित किये गये हैं। इसमें 01 जनवरी, 2009 को तथा बाद में जन्में 18 वर्ष से कम आयु के पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने शैक्षणिक (मैट्रिक) आयु प्रमाण पत्र, जोकि कम से कम पांच वर्ष पहले (01 जनवरी, 2021 या इससे पहले) नगर निगम अथवा ग्राम पंचायत की ओर से जारी किया गया हो, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो  का एक सैट सत्यापित फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट फोटो सहित परीक्षण केन्द्र में रिपोर्ट करें।

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा कोई टी०ए०/डी० ए० नहीं दिया जाएगा।