Home Hindi ASI इकबाल सिंह ह*त्याकां*ड के आरोपी का एन*काउं*टर

ASI इकबाल सिंह ह*त्याकां*ड के आरोपी का एन*काउं*टर

जीरकपुर : 20 Nov 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :    पंजाब के जीरकपुर स्थित KMG होटल में पंजाब पुलिस और एक गैं*गस्टर के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की एंटी गैं*गस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की कार्रवाई के दौरान गैं*गस्टर को गो*ली लगी है। बताया जा रहा है कि वह पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह की ह*त्या के मामले में वांछित था।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2026 को तरनतारन जिले के गांव नौशहरा पन्नुआं में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात ह*मला*वरों ने ASI इकबाल सिंह की गो*ली मारकर ह*त्या कर दी थी। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात थे।

इस ह*त्याकां*ड की जांच के दौरान AGTF ने जीरकपुर के KMG होटल में कार्रवाई की। इसी दौरान पुलिस और गैं*गस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी को गो*ली लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।