उत्तर प्रदेश: 20 Nov 2026 Fact Recorder
National Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में रहती थीं। उनका पैतृक गांव पंचूर है, जहां उनका परिवार आज भी सादगी भरा जीवन व्यतीत कर रहा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का भी वर्ष 2020 में निधन हो गया था। उनके परिवार में चार भाई और तीन बहनें हैं।
मां के निधन की खबर मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकारी जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दी। वह गोरखपुर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां युवाओं को टैबलेट वितरित किए गए। यह कार्यक्रम 50 हजार युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराने की सरकारी पहल का हिस्सा था।
निजी दुख के बीच भी मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और युवाओं के बीच मौजूद रहे।









