गया: 20 Oct 2026 Fact Recorder
National Desk : बिहार के गया जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बद*माशों ने एक सब-इंस्पेक्टर के दो बेटों को गो*ली मार दी। इस घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौ*त हो गई, जबकि बड़ा बेटा मोनू सिंह (32) गंभीर रूप से घा*यल हो गया। उसका मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह घटना मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नौरंगा आहार के पास सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के नजदीक हुई। दोनों युवक मोतिहारी में तैनात दरोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के बेटे थे।
फोन करके बुलाया, फिर की फा*यरिंग
परिवार के मुताबिक, मोहल्ले में कुछ दूरी पर किसी व्यक्ति के साथ वि*वाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों को फोन करके मौके पर बुलाया गया। उनके पहुंचते ही बदमाशों ने गो*लीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से दोनों भाई घा*यल हो गए। बाद में छोटे भाई रानू सिंह की मौ*त हो गई, जबकि मोनू सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जुए के विवाद में गो*लीबारी की आशंका
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुए और श*राब का अड्डा चलता है। आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद के कारण गो*लीबारी की गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वारदात के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस जांच में जुटी
दोनों भाई मूल रूप से गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से गो*लियों के कुछ खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और गो*लीबारी के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।










