Home Hindi बदायूं के शिवम गन हाउस में जोरदार ध*माका, दुकानदार समेत दो युवक...

बदायूं के शिवम गन हाउस में जोरदार ध*माका, दुकानदार समेत दो युवक गंभीर घायल

October 12,2026 Fact Recorder

National Desk:  बदायूं, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में इस्लामनगर की मेन मार्केट स्थित शिवम गन हाउस में अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाके की वजह बड़े फ्रिज के कंप्रेसर का फटना बताई जा रही है। हालांकि, धमाके के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। अचानक हुए इस धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।