Punjab 07 Oct 2026 Fact Recorder
Punjab Desk : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अमृतसर की अदालत ने उन्हें अपनी बीमार दादी से 10 मिनट तक वीडियो कॉल के जरिए बात करने की अनुमति दे दी है।
अमृतपाल सिंह की ओर से उनके वकीलों ने अदालत में याचिका दायर कर दादी से बातचीत करने की अनुमति मांगी थी। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने बीती शाम फैसला सुनाया।
अदालत के आदेश के अनुसार, आज से अगले पांच दिनों के भीतर अमृतपाल सिंह एक बार 10 मिनट के लिए वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी दादी से बातचीत कर सकेंगे।













