Home Hindi पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी गठित

September 17 ,2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार से जुड़े कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और श्री अकाल तख्त साहिब के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया है। सरकार की ओर से यह कदम श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों के पालन और धार्मिक मर्यादा से जुड़े मामलों में समन्वय को लेकर उठाया गया है।

सरकार के अनुसार, नवगठित कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति के साथ लगातार संपर्क और तालमेल बनाए रखेगी। कमेटी एक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श कर सरकार को आवश्यक सुझाव और रिपोर्ट भी देगी।

कमेटी में शामिल किए गए सदस्य

पंजाब सरकार की ओर से गठित 7 सदस्यीय कमेटी में धार्मिक, न्यायिक, प्रशासनिक और कानून से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है।

कमेटी में:

  • ज्ञानी रघबीर सिंह — श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार
  • संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा — दमदमी टकसाल के मुखी
  • संत बाबा सेवा सिंह — रामपुर खेड़ा
  • रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह
  • रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह
  • जतिंदर सिंह औलख — पूर्व आईपीएस अधिकारी और पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन
  • प्रीत इंदर पॉल सिंह — वरिष्ठ कानून अधिकारी
धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के बीच समन्वय

कमेटी का उद्देश्य श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े मामलों में कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समन्वय स्थापित करना है। कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की समिति के साथ विचार-विमर्श कर संबंधित मामलों पर सरकार को सुझाव देगी।

सरकार की ओर से माना गया है कि इस व्यवस्था से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार से जुड़े मामलों में धार्मिक संस्थाओं और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद मिलेगी।