Home Himachal किशाऊ परियोजना पर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले- झूठा...

किशाऊ परियोजना पर जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर हमला, बोले- झूठा श्रेय लेने के बजाय PM मोदी का जताएं आभार

September 16,2026  Fact Recorder

Himachal Desk:  पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने किशाऊ परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि किशाऊ परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए आभार जताया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से परियोजना से जुड़े तथ्यों के आधार पर बात करने की अपील करते हुए कहा कि इसका श्रेय लेने की राजनीति के बजाय इसके क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।