Home Hindi पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर की गणेश...

पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर की गणेश पूजा, देश की सुख-समृद्धि की कामना

September 15 ,2026 Fact Recorder

National Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर आयोजित गणेश पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने विधिवत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

गणेश पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री ने देश की उन्नति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान धार्मिक माहौल के बीच गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया गया।