Home Breaking Bomb Threat: दिल्ली-NCR में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली...

Bomb Threat: दिल्ली-NCR में फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Delhi 7 Feb 2025: Fact Recorder

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। एक ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी ने स्कूल प्रशासन और छात्रों के परिजनों को चिंता में डाल दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि धमकी किसने भेजी है। इस घटना से दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

  1. दिल्ली-एनसीआर में फिर स्कूलों को मिली धमकी।
  2. स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली है धमकी।
  3. धमकी भरे ई-मेल से स्कूल में मचा हड़कंप।

 दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में एक बार फिर बम की धमकी मिली है। वहीं, धमकी भरा ई-मेल देखकर स्कूल में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बताया गया कि दिल्ली और नोएडा के स्कूलों को ताजा धमकी भरा मैसेज मिला है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि धमकी किसने भेजी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।