September 11,2026 Fact Recorder
National Desk: राजस्थान के जयपुर में निकाय चुनाव 2026 के लिए मतदान के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
मतदान के बाद दीया कुमारी ने प्रदेश के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है।












