मंडी, 11 सितंबर 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग द्वारा जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) (जॉब ट्रेनी) के 07 पद बैचवाइज आधार पर भरे जा रहे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को भेजे (प्रायोजित किए) जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि इन 7 पदों में से 3 पद सामान्य श्रेणी, एक-एक पद सामान्य श्रेणी (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्लूएस) श्रेणी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जाति (बीपीएल) श्रेणी के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इन श्रेणियों में प्रायोजित किए जाने वाले अभ्यर्थियों का बैच वर्तमान तिथि तक के रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि संबंधित बैच के सभी पात्र अभ्यर्थी अपने रोजगार पंजीकरण की स्थिति की अनिवार्य रूप से जांच कर लें। यदि किसी अभ्यर्थी का पंजीकरण किसी कारणवश समाप्त हो गया है या उन्होंने अभी तक अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है, तो वे 19 सितंबर, 2026 तक अपने निकटतम जिला रोजगार कार्यालय या उप-रोजगार कार्यालय में जाकर पंजीकरण अथवा नवीनीकरण सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण सक्रिय होने पर ही अभ्यर्थियों के नाम विभाग को समय पर भेजे जा सकेंगे। यदि अभ्यर्थी का पंजीकरण समाप्त पाया जाता है, तो उनका नाम विभाग को प्रायोजित नहीं किया जा सकेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी की दूरभाष संख्या 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है।













