September 10,2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की थिएटर रिलीज के प्रमोशन को लेकर अभिनेता अली फज़ल लखनऊ पहुंचे। उन्होंने लुलु मॉल स्थित PVR सुपरप्लेक्स में फैंस से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत कर खास पल बिताए।
फैंस के बीच दिखा उत्साह
अली फज़ल को अपने बीच देखकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिनेता ने प्रशंसकों से बातचीत की और उनके साथ समय बिताया।
‘मिर्जापुर’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता रहा है। ऐसे में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले अली फज़ल का फैंस से मिलना प्रमोशन का खास हिस्सा रहा।












