Home Hindi आज का पंचांग 10 सितंबर 2026: भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी आज, जानें पूजा...

आज का पंचांग 10 सितंबर 2026: भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी आज, जानें पूजा और शुभ मुहूर्त

10 September 2026 Fact Recorder

Rashifal Desk:  आज गुरुवार के दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो सुबह 10:33 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। आज मघा नक्षत्र, शकुनि करण, सिद्ध योग और सिंह राशि में चंद्रमा का संचार रहेगा। सिद्ध योग शाम 7:17 बजे तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग शुरू होगा।

आज दर्श अमावस्या और पिठोरी अमावस्या भी है। सुबह 10:33 बजे के बाद स्नान करके पितरों का तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, पंचबलि और दान आदि करना शुभ माना जाता है। पितरों के निमित्त शाम के समय घर के बाहर दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जलाने की भी परंपरा है।

पिठोरी अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुशा एकत्र करने की परंपरा है, जिसका इस्तेमाल वर्षभर पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और संस्कारों में किया जाता है।

गुरुवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालु भगवान विष्णु की पूजा पंचामृत, तुलसी, हल्दी, चंदन, पीले फूल, फल और नैवेद्य से कर सकते हैं। इसके साथ गुरुवार व्रत की कथा पढ़ना और सामर्थ्य के अनुसार पीली वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।

आज का पंचांग
  • तिथि: चतुर्दशी सुबह 10:33 बजे तक, फिर अमावस्या
  • नक्षत्र: मघा दोपहर 2:04 बजे तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
  • करण: शकुनि सुबह 10:33 बजे तक, चतुष्पाद रात 9:41 बजे तक, फिर नाग
  • योग: सिद्ध शाम 7:17 बजे तक, फिर साध्य
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • वार: गुरुवार
  • चंद्र राशि: सिंह
सूर्योदय और सूर्यास्त
  • सूर्योदय: सुबह 6:03 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:32 बजे
  • चंद्रास्त: शाम 5:58 बजे
  • चंद्रोदय: आज चंद्रोदय नहीं है
आज के शुभ मुहूर्त
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:31 से 5:17 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 11:47 से दोपहर 1:18 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:53 से दोपहर 12:43 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:23 से 3:13 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:55 से 12:41 बजे तक
दिन का शुभ चौघड़िया
  • शुभ: सुबह 6:03 से 7:37 बजे
  • चर: सुबह 10:44 से दोपहर 12:18 बजे
  • लाभ: दोपहर 12:18 से 1:51 बजे
  • अमृत: दोपहर 1:51 से 3:25 बजे
  • शुभ: शाम 4:59 से 6:32 बजे
रात का शुभ चौघड़िया
  • अमृत: शाम 6:32 से 7:59 बजे
  • चर: शाम 7:59 से रात 9:25 बजे
  • लाभ: रात 12:18 से 1:45 बजे, 11 सितंबर
  • शुभ: रात 3:11 से 4:37 बजे, 11 सितंबर
  • अमृत: सुबह 4:37 से 6:04 बजे, 11 सितंबर
आज के अशुभ समय
  • यमगण्ड: सुबह 6:03 से 7:37 बजे
  • गुलिक काल: सुबह 9:11 से 10:44 बजे
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:13 से 11:03 बजे और दोपहर 3:13 से 4:03 बजे
  • राहुकाल: दोपहर 1:51 से 3:25 बजे
  • दिशाशूल: दक्षिण दिशा
शिववास

आज सुबह 10:33 बजे तक श्मशान में शिववास रहेगा। इसके बाद शिववास गौरी के साथ रहेगा।