Home Himachal नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के सुखविंदर रतन के परिवार से जयराम...

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के सुखविंदर रतन के परिवार से जयराम ठाकुर ने की बातचीत

September 01,2026 Fact Recorder

Himachal Desk:  नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता हुए ऊना निवासी सुखविंदर रतन के परिवार से पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फोन पर बातचीत की। उन्होंने परिजनों का हाल-चाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए ढांढस बंधाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर रतन की तलाश और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए हर स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सहयोग का आश्वासन दिया और उम्मीद जताई कि जल्द ही सुखविंदर रतन के बारे में सकारात्मक जानकारी मिलेगी।