August 27,2026 Fact Recorder
Sports Desk: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन श्रीलंका की दूसरी पारी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने अपने नौ विकेट गंवा दिए हैं। रवींद्र जडेजा ने लाहिरू कुमारा को 12 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को नौवीं सफलता दिलाई।
हालांकि, दूसरी ओर सोनल दिनुषा मजबूती से क्रीज पर डटे हुए हैं। दिनुषा ने शानदार शतक लगाकर श्रीलंका की पारी को संभाला और टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। ताजा स्थिति में श्रीलंका की बढ़त 189 रन हो चुकी है। अब भारत की नजर आखिरी विकेट जल्द हासिल करने पर होगी, जबकि श्रीलंका अपनी बढ़त को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।













