August 26,2026 Fact Recorder
National Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है और अगले सात महीनों के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, पर्याप्त भंडार उपलब्ध होने के कारण लोगों को चीनी की आपूर्ति को लेकर किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में चीनी की सुचारू और पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखना है।












