August 19,2026 Fact Recorder
Sports Desk: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल ने परिवार के साथ गुजरात के बनासकांठा स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर पहुंचकर मां अंबा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां अंबा का आशीर्वाद लिया।
अक्षर पटेल की मंदिर यात्रा के दौरान धार्मिक माहौल देखने को मिला। परिवार के साथ उन्होंने मंदिर में पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। उनके अंबाजी मंदिर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में हैं।












