Home Hindi पंजाब में 3 IAS अफसरों की बढ़ी जिम्मेदारी, अतिरिक्त चार्ज सौंपा; जालंधर...

पंजाब में 3 IAS अफसरों की बढ़ी जिम्मेदारी, अतिरिक्त चार्ज सौंपा; जालंधर नगर निगम कमिश्नर का तबादला

August 12,2026 Fact Recorder

Punjab Desk: पंजाब सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया है। मुख्य सचिव की ओर से 11 अगस्त को जारी आदेशों के अनुसार तीन IAS अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा जालंधर नगर निगम के कमिश्नर का भी तबादला किया गया है।

आदेश के मुताबिक 2004 बैच के IAS अधिकारी वरुण रूजम, 2014 बैच की IAS अधिकारी साक्षी साहनी और 2015 बैच के IAS अधिकारी संदीप ऋषि को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

संदीप ऋषि बने जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर

पंजाब सरकार ने IAS निकास कुमार का तबादला कर दिया है। वह जालंधर नगर निगम के कमिश्नर के पद पर तैनात थे। उनकी जगह IAS अधिकारी संदीप ऋषि को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

संदीप ऋषि के पास पहले से GMADA, मोहाली का कार्यभार है और वह जिम्मेदारी भी उनके पास बनी रहेगी।

सरकार की ओर से किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर और सुचारू बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।