Home Himachal 16 दिन में धंसी ₹16 करोड़ की सड़क, 3 इंजीनियर सस्पेंड

16 दिन में धंसी ₹16 करोड़ की सड़क, 3 इंजीनियर सस्पेंड

देहरादून: 08 Aug 2026 Fact Recorder

National Desk : उत्तराखंड के देहरादून में करीब ₹16 करोड़ की लागत से बनी नंदा की चौकी के पास पुल की एप्रोच रोड उद्घाटन के महज 16 दिन बाद धंस गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में डिजाइन, तकनीकी निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण में लापरवाही सामने आई है। जांच के अनुसार नदी के बहाव को ध्यान में रखते हुए जरूरी नदी-सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, जिसके चलते सड़क के नीचे कटाव हुआ और एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होकर धंस गई।

सरकार ने कार्यकारी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और जूनियर इंजीनियर नवीन गैरोला को निलंबित किया है। इसके अलावा डिजाइन और प्रूफ-चेकिंग सलाहकारों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने पुल और एप्रोच रोड को भविष्य में नुकसान से बचाने के लिए जांच में सुझाए गए तकनीकी उपायों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं।