बैंकॉक: 08 Aug 2026 Fact Recorder
International Desk : थाईलैंड के नोंथाबुरी प्रांत के डेबसीरिन नोंथाबुरी स्कूल में शुक्रवार को गो*लीबारी की बड़ी घ*टना हुई। ह*मले में स्कूल के पांच कर्मचारियों समेत 8 लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घा*यल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में गो*लीबारी करने से पहले अपने दादा-दादी को भी गो*ली मार दी थी। इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गो*ली मार ली और अस्पताल में उसकी मौ*त हो गई।
ह*मले के दौरान कई छात्रों ने कक्षाओं में छिपकर अपनी जान बचाई। घा*यलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चारनवीराकुल ने घ*टना पर दुख जताते हुए देश में ह*थियारों की निगरानी और नियंत्रण को सख्त करने के लिए नए कानून लाने की बात कही है।











