Home Education UP TGT 2026: स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड जारी, 10 अगस्त...

UP TGT 2026: स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के एडमिट कार्ड जारी, 10 अगस्त को होगा सत्यापन

03 August 2026 Fact Recorder

Education Desk :  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP TGT 2026 के स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो पहले चरण के दस्तावेज सत्यापन में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए थे।

आयोग की ओर से जारी सूची में शामिल उम्मीदवार ही इस विशेष डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 अगस्त 2026 को निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए समय और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “UP TGT Special Document Verification Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्वप्रमाणित फोटोकॉपी ले जानी होगी। इसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकतालिकाएं, वैध फोटो पहचान पत्र, आरक्षण, ईडब्ल्यूएस (EWS), दिव्यांग (PwD) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और आयोग द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज शामिल हैं।

गौरतलब है कि UP TGT 2026 की लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को 15 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2022 के तहत 3,539 पदों के लिए निकाली गई है। पहले चरण का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 9 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित हुआ था और परीक्षा परिणाम 28 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। अब विशेष सत्यापन के बाद भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।