1 August 2026 Fact Recorder
Punjab Desk: भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सालासर धाम और खाटू श्याम जी की यात्रा के लिए शुरू की गई फ्री बस सेवा पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि श्याम भक्तों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। साथ ही कन्हैया मित्तल ने सभी श्याम मंडलों से अपील की कि वे आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को इस सुविधा की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की इस पहल का लाभ उठा सकें।













