31 July 2026 Fact Recorder
Politics Desk: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह का अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर दिया गया एक बयान राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है।
अपने संबोधन के दौरान संजय सिंह ने कंगना रनौत का जिक्र करते हुए कहा, “अभी तो एक थ*प्पड़ पड़ा था, पांच उंगलियां छ*पी थीं।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से इस बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
संजय सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। विभिन्न दलों के नेता इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस बयान को लेकर बहस जारी है।













