Home Hindi CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान! वर्धमान-आईची स्टील प्लांट से 2,000 और...

CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान! वर्धमान-आईची स्टील प्लांट से 2,000 और युवाओं को मिलेगा रोजगार

28 July 2026 Fact Recorder

Punjab Desk:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में ₹1,116 करोड़ की लागत से बनने वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शुरुआती चरण में 500 से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार मिलेगा, जबकि भविष्य में प्लांट के विस्तार के साथ करीब 2,000 अतिरिक्त रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की उद्योग-अनुकूल नीतियों के चलते कंपनी ने अपना निवेश ₹500 करोड़ से बढ़ाकर ₹1,116 करोड़ कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि नई औद्योगिक नीति के तहत निवेशकों को 45 दिनों के भीतर सभी जरूरी मंजूरियां दी जा रही हैं। यह प्लांट भारत के साथ-साथ कई देशों के लिए ऑटोमोबाइल पार्ट्स का निर्माण करेगा।