प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी के लिए राजामौली की फिल्म SSMB29 से लिया ब्रेक?, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट ‘देसी गर्ल’ – PRIYANKA CHOPRA

3 Feb 2025: Fact Recorder

हैदराबाद: बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों मायके भारत में हैं. प्रियंका चोपड़ा यहां राजामौली और महेश बाबू की फिल्म SSMB29 के लिए आई हैं. प्रियंका चोपड़ा लंबे अरसे बाद इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लौटी हैं. अमेरिका जाने के बाद देसी गर्ल के फैन उन्हें बॉलीवुड फिल्म में देखने को तरस रहे हैं. वहीं, प्रियंका चोपड़ा साउथ सिनेमा की फिल्म से धमाका मचाने को तैयार हैं. अब प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में काम करने लगी हैं. प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की शादी को लेकर भी चर्चा में हैं. प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहा जा रहा है कि वह भाई की शादी के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले रही है|

भाई की शादी में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा?

प्रियंका चोपडा को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जहां देसी गर्ल कूल कैजुअल लुक में नजर आईं. प्रियंका चोपड़ा ने ऑल व्हाइट कलर कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. प्रियंका ने व्हाइट शॉर्ट्स पर ट्यूब टॉब के ऊपर एक व्हाइट शर्ट पहनी हुई है. वहीं, सिर पर व्हाइट कैप और सन ग्लासेस लगाए हुए हैं. प्रियंका ने एयरपोर्ट पर पैपाराजी को जमकर पोज दिए हैं. बता दें, प्रियंका अब अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा शादी अटैंड करने जा रही हैं.

बता दें, सिद्धार्थ ने साल 2024 में नीलम उपाध्यय से शादी रचाई थी. प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाई की सगाई में पहुंची थीं. गौरतलब है कि सिद्धार्थ एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उनकी कंपनी का नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है. वहीं, नीलम साउथ एक्ट्रेस हैं. वहीं, सिद्धार्थ की शादी कब इसका देसी गर्ल के फैंस को इंतजार है. बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती फिल्म करियर में झेले कास्टिंग काउच पर शॉकिंग खुलासा किया था. नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करने जानें क्या बोली थीं प्रियंका चोपड़ा